Site icon SHABD SANCHI

एमपी में प्रशासनिक सर्जरी, 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

भोपाल। एमपी में अफसरों के तबादलें को लेकर चली रही चर्चा के बीच आखिकार शुक्रवार की आधी रात को ट्रांसफर सूची जारी कर दी गई। जिसमें 11 आईएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियो की अदला-बदली की गई हैं। जारी तबादला सूची के बाद अफसरों में इस बात को लेकर अब खलबली है कि अब आगे की सूची में कही उनका नाम भी शामिल तो नही है, क्योकि जिस तरह से प्रशासनिक गलियारे से चर्चा आ रही है, उससे माना जा रहा है कि अभी और ट्रांसफर हो सकते है।

मनीष सिंह को जनसम्पर्क की कमान

जारी की गई तबादला सूची में अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वे स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव की जगह लेगें। इसी तरह मनीष सिंह को एक बार फिर जनसंपर्क विभाग की कमान सौंपी गई है। इनके पास इस अहम जिम्मेदारी के साथ-साथ परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

इसी तरह जनसंपर्क आयुक्त रहे दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। सक्सेना चार महीने इस पद पर रहे। आबकारी आयुक्त रहे अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ बनाया गया है। अग्रवाल आबकारी आयुक्त के पद पर दो साल रहे। उन्हें नई आबकारी नीति लागू होने से ठीक पहले हटाया गया है।

देर रात जारी हुई लिस्ट में चार राज्य प्रशानिक अधिकारियों के ट्रांसफर भी किए गए हैं। भुरला सिंह सोलंकी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा, मिलिंद कुमार नागदेवे को जिला पंचायत खरगोन वीर सिंह चौहान को जिला पंचायत भिंड और राकेश शर्मा को मुख्य महाप्रबंधक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ किया है।

Exit mobile version