Site iconSite icon SHABD SANCHI

MP: प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदलेंगे कलेक्टर

bhopal newsbhopal news

bhopal news

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई जिलों के कलेक्टरों के तबादले का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार, चार से पांच जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं, जिनमें दो साल से अधिक कार्यकाल पूरा करने वाले और सरकार की प्राथमिकताओं में फिट न होने वाले अधिकारी शामिल हैं।

MP IAS Transfer News: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई जिलों के कलेक्टरों के तबादले का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार, चार से पांच जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं, जिनमें दो साल से अधिक कार्यकाल पूरा करने वाले और सरकार की प्राथमिकताओं में फिट न होने वाले अधिकारी शामिल हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ सीएम तबादलों की सूची को अंतिम रूप देंगे, जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) आज शाम या देर रात तक आदेश जारी कर सकता है।

दतिया में नए कलेक्टर की नियुक्ति

दतिया के कलेक्टर संदीप मॉकिन का कार्यकाल आज समाप्त हो गया। उनका अंतिम शासकीय कार्यदिवस कल था, लेकिन आज दतिया में एयरपोर्ट के वर्चुअल लोकार्पण के कारण वे पद पर बने रहे। अब नए कलेक्टर की नियुक्ति को लेकर सीएम और मुख्य सचिव के बीच चर्चा होगी, जिसके बाद आदेश जारी होने की संभावना है।

मनीष रस्तोगी बनेंगे अपर मुख्य सचिव

वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को अपर मुख्य सचिव (एसीएस) बनाए जाने के आदेश आज जारी होंगे। अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार के 1 जून से रिटायर होने के बाद यह पद रिक्त हो रहा है। रस्तोगी से वरिष्ठ हरिरंजन राव केंद्र में कार्यरत हैं, जिसके चलते रस्तोगी को यह जिम्मेदारी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, और जीएडी जल्द ही आदेश जारी करेगा।

सागर कमिश्नर रावत जून में रिटायर होंगे

सागर संभागायुक्त वीरेंद्र सिंह रावत 6 जून को 60 वर्ष के हो जाएंगे। शासकीय नियमों के अनुसार, वे 30 जून तक सेवा में रहेंगे। सरकार सागर के लिए नए कमिश्नर की तलाश में है, और जल्द ही इस पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।

Exit mobile version