Site iconSite icon SHABD SANCHI

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रीवा में प्रशासन हाई अलर्ट पर

Administration on high alert in Rewa amid India-Pakistan tensionAdministration on high alert in Rewa amid India-Pakistan tension

Administration on high alert in Rewa amid India-Pakistan tension

Administration on high alert in Rewa amid India-Pakistan tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए रीवा में भी प्रशासन हाई अलर्ट मोड में आ गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर उनको वापस बुलाया गया है। वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल कर के ऊंची इमारतों में आग को बुझाने और उसमें फंसे घायलों को बाहर निकालने का अभ्यास किया।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए राज्य शासन ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जो कर्मचारी छुट्टी पर थे उनको वापस बुलाया गया है सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही कर्मचारी को छुट्टी प्रदान की जाएगी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आज मार्तण्ड स्कूल ग्राउंड में मॉक ड्रील की। काफी देर तक इसका अभ्यास किया गया। प्रशासन अपने तरफ से हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं तनाव को देखते हुए पुलिस भी हाई अलर्ट मोड में है और लगातार चेकिंग करके संदिग्धों सहित अन्य लोगों पर नजर रखे हुए है।

Exit mobile version