Site icon SHABD SANCHI

Dhurandhar 2 के बाद Operation Sindoor पर पर फिल्म बनाने जा रहे Aditya Dhar?

Aditya Dhar Next Film Name: आदित्य धर की धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में बवाल काटा हुआ है. भारत में रहने वाले पाकिस्तानी प्रेमियों की छाती पर तो सांप लोट रहा है इस बीच Dhurandhar 2 में ऐसा हिंट मिला है जिससे यह समझ में आ रहा है कि आदित्य धर अब ऐसे प्रोजेक्ट में काम करने वाले हैं जिसके बाद इन पाक प्रेमियों के छाती में लोट रहा सांप इन्हे डस भी लेगा। खबर है कि आदित्य धर पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिन्दूर पर फिल्म बनाने वाले हैं.

पहलगाम आतंकी हमले पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर

Aditya Dhar to make a film on Pahalgam terror attack: आदित्य धर की धुरंधर फिल्म अपने हिंट्स और डिटेलिंग के लिए जानी जाती है. जैसे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का किरदार हमजा अली मज़ारी है वो असल में जसकीरत सिंह रांगी है जिसका जिक्र Uri The Surgical Strike में हुआ था, ऐसे में धुरंधर फिल्म उरी फिल्म से कनेक्टेड है.

फिल्म में ISI सरगना का रोल का रहे अर्जुन रामपाल के किरदार मेजर इक़बाल का एक डायलॉग भी है जो कहता है- अब हिंदुस्तान में ऐसा हमला करेंगे कि इन औरतों को बेवा बना देंगे।

गौर करने वाली बात यही है कि पहलगाम आतंकी हमले में यही हुआ था, पाकिस्तानी आतंकियों ने हिन्दू कपल्स को उनका धर्म पूछ कर सिर्फ पुरुषों को मारा था और महिलाओं से कहा था जाकर मोदी को बता देना। इसी डायलॉग से यह माना जा रहा है कि आदित्य धर का अगला प्रोजेक्ट ऑपरेशन सिन्दूर ही होने वाला है.

Exit mobile version