Site icon SHABD SANCHI

Aditya Dhar Net Worth Upcoming Projects: उरी से लेकर धुरंधर जैसी फिल्में देकर बॉलीवुड की सोच बदलने वाले डायरेक्टर आदित्य धर

Aditya Dhar Net Worth Upcoming Projects

Aditya Dhar Net Worth Upcoming Projects

Aditya Dhar Net Worth Upcoming Projects: बॉलीवुड में ऐसे कई निर्देशक है जिन्होंने अपने विजन और स्टोरी टेलिंग के दम पर इंडस्ट्री को नया आयाम दिया है। उन्हीं में से एक नाम है आदित्य धर। आदित्य धर वही है जिन्होंने बॉलीवुड को Uri: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दी और अब जल्द ही उनका अगला प्रोजेक्ट धुरंधर रिलीज होने वाला है। धुरन्धर को लेकर दर्शक पहले ही काफी एक्साइटेड हो चुके हैं। आदित्य धर की सबसे खास बात यह है कि वह मजबूत कंटेंट और सही एग्जीक्यूशन के साथ फिल्म को रचते हैं और अपने वर्क एथिक्स के लिए वह भारतीय फ़िल्म जगत में एक अलग मुकाम हासिल कर चुके हैं।

Aditya Dhar Net Worth Upcoming Projects

बात करें आदित्य धर के करियर के संघर्ष की तो उन्होंने करियर की शुरुआत थिएटर और राइटिंग से की थी। कई सालों तक उन्होंने विज्ञापन जगत, टीवी और विभिन्न प्रोडक्शन हाउस में काम किया। परंतु उनके काम को असली पहचान 2019 में मिली जब uri :द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज हुई। यह मूवी हिंदी सिनेमा के इतिहास में मिलिट्री ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक गिनी जाती है। इस मूवी ने जहां एक ओर शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया वहीं नेशनल अवार्ड भी इकट्ठा किया और आज तक इस फिल्म का डायलॉग ‘hows the josh?’ युवाओं के जबान पर चढ़ा हुआ है।

और पढ़ें: क्यों शबाना आज़मी और जावेद अख्तर ने आधी रात के बाद मस्जिद में कर ली थी शादी

आदित्य धर की नेट वर्थ और साधारण लाइफस्टाइल

आदित्य धर की लाइफस्टाइल हाई प्रोफाइल होते हुए भी काफी संतुलित है। वे और उनकी पत्नी यामी गौतम काफी ग्राउंडेड कपल है। हालांकि इन दोनों के पास ढेर सारी संपत्ति और करोड़ों के असेट मौजूद परंतु वे आज भी काफी साधारण जिंदगी व्यतीत करते हैं। इनका मुंबई में एक खूबसूरत आधुनिक अपार्टमेंट है। आदित्य धर को म्यूजिक और किताबों का बेहद लगाव है इसीलिए उनके घर में एक म्यूजिक कॉर्नर और बाकायदा एक स्क्रिप्ट रूम मौजूद है जहां ढेर सारी किताबें हैं। हालांकि दोनों पति-पत्नी ज्यादा शो ऑफ नहीं करते परंतु मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास मर्सिडीज़ बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसी प्रीमियम कारें भी है। आदित्य धर को ट्रैवलिंग का भी शौक है वह अपनी पत्नी यामी गौतम और बेटे के साथ नेचर फ्रेंडली जगह पर छुट्टियां बिताने के लिए भी जाते हैं।

आदित्य धर के अपकमिंग प्रोजेक्ट

आदित्य धर की अपकमिंग मूवी धुरंधर है जो 5 दिसंबर 2025 को नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल काम कर रहे हैं। वहीं इसके अलावा आदित्य धर जल्द ही थे इम्मोर्टल अश्वत्थामा जैसी मूवी भी शुरू करने वाले हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी की स्क्रिप्ट का काम मार्च 2026 से शुरू हो जाएगा और मूवी की शूटिंग 2026 के अंत में शुरू होगी। इस मूवी में विकी कौशल, रितिक रोशन दिखाई देंगे। यह मूवी पूरी तरह से एक मेथेलॉजिकल एक्शन ड्रामा होने वाली है।

Exit mobile version