Uri film से शुरू हुई थी, Yami Gautam और Aditya Dhar की Love Story…

Yami Gautam and Aditya Dhar's love story started with the film Uri...

Yami Gautam and Aditya dhar love story: बॉलीवुड की एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्म मेकर आदित्य धर के लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल ये रिश्ता साल 2019 में फिल्म यूरी द सर्जिकल स्ट्राइक के प्रमोशन के दौरान शुरू हुआ था। हाल ही में धुरंधर फिल्म से जुड़े अपडेट के बीच यह कहानी दोबारा सामने आई है जिसका मुख्य कारण डायरेक्टर आदित्य धर की पर्सनल जिंदगी पर लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को बताया जा रहा है।

Yami Gautam and Aditya Dhar's love story started with the film Uri...these days the relationship is in discussion

Uri के प्रमोशन से शुरू हुई थी यामी की Love Story

फिल्म Uri: The Surgical Strike की शूटिंग के दौरान दोनों प्रोफेशनल तौर पर ही काम कर रहे थे लेकिन लव स्टोरी की शुरुआत प्रमोशनल फेस में हुई है। जानकारी के अनुसार इसी दौरान दोनों में बातचीत बड़ी और करीबी दोस्ती बढ़ी। यह रिश्ता धीरे-धीरे दोस्ती से आगे बढ़ गया।

ये भी पढ़े: मात्र 30 साल की एक्ट्रेस harshil kalia की हादसे में मौत..CCTV में कैद घटना

धीरे-धीरे गहरा हुआ यामी और आदित्य का रिश्ता

जानकारी के मुताबिक Yami Gautam और Aditya Dhar ने अपने रिश्ते को समय दिया। दोनों लंबे समय तक पर्सनल तरीके से रिलेशनशिप में थे जिसको उन्होंने सार्वजनिक नहीं किया था आधिकारिक बयान उन्होंने बताया कि वह अपने निजी जीवन को मीडिया से दूर रखना चाहते थे जिससे उनकी लव स्टोरी पर्सनल रहे।

दोनों के लिए सादगी और प्राइवेट लाइफ बनी खास वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य धर की सादगी और व्यवहार ने यामी गौतम को काफी इंप्रेस किया था ये लव स्टोरी ग्लैमर की दुनिया से दूर और निजी दायरे में हुई है दोनों ने अपने रिलेशनशिप को बिना किसी शोर के आगे बढ़ाया जो बॉलीवुड में कम देखने को मिलता है।

शादी के बाद भी यामी और आदित्य का लो-प्रोफाइल अप्रोच

यामी गौतम और आदित्य धर की शादी साल 2021 में हुई है उनके ऑफिशियल बयान में बताया गया की शादी का समारोह बहुत ही निजी तरीके से आयोजित हुआ था। शादी के बाद भी ये जोड़ी लो प्रोफाइल ही बनी रही और अपनी लव स्टोरी को पब्लिकली चर्चा से दूर रखा।

ये भी पढ़े: Divyanka Tripathi शादी के 10 साल बाद मां बनेगी.. बेबी बंप की फोटोस शेयर

‘धुरंधर’ के चलते फिर चर्चा में दिख रही Love Story

हाल ही में कुछ दिनों पहले धुरंधर से जुड़े अपडेट आए थे की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच उनकी लव स्टोरी दोबारा सुर्खियों में आई है। जानकारी के अनुसार दर्शन अब उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को साथ-साथ देखना चाहते हैं शायद इसलिए इस रिश्ते में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *