Site iconSite icon SHABD SANCHI

Adarsh Baal Vidyalaya में दमदार स्टारकास्ट के बावजूद क्यों फीकी.. नई सीरीज

Adarsh Baal Vidyalaya Review: Why Kay Kay Menon's new series fell flat despite a strong star cast.Adarsh Baal Vidyalaya Review: Why Kay Kay Menon's new series fell flat despite a strong star cast.

Adarsh Baal Vidyalaya Review: Why Kay Kay Menon's new series fell flat despite a strong star cast.

Adarsh Baal Vidyalaya Review: अमेजॉन प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई आदर्श बल विद्यालय को लेकर ऑडियंस के रिएक्शन अलग-अलग दिए जा रहे हैं। इस सीरीज मे Kay Menon मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं इस सीरीज में कहानी स्कूल की चुनौतियों और शिक्षा व्यवस्था पर आधारित बताई जा रही है लेकिन कई सारे रिएक्शन देने वाले लोगों का मानना है कि इस सीरीज में मजबूत कलाकार होने के बावजूद स्क्रिप्ट कमजोर है।

Adarsh Baal Vidyalaya की कहानी क्या दिखाती है?

आदर्श बल विद्यालय की कहानी सरकारी स्कूल की कहानी है जहां स्टूडेंट और टीचर स्कूल प्रशासन के सीमित संसाधनों के बीच सरकारी स्कूल के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं इस सीरीज में शिक्षा व्यवस्था की कमी सरकारी स्कूल की सभी प्रकार की चुनौतियां और शिक्षकों के संघर्ष को सामान्य और बातचीत वाली भाषा में दिखाने का प्रयास किया गया है। हालांकि कहानी सामाजिक संदेश देने के साथ-साथ थोड़ी बहुत कॉमेडी वाली भी है।

ये भी पढ़े: Prabhas की Fauzi की रिलीज डेट तय, नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने किया ऐलान

Kay Kay Menon की एक्टिंग है मजबूत

आदर्श बाल विद्यालय के सीरीजमें Kay Kay Menon अपने अनुभव के अनुसार संतुलित एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं उनके साथ अन्य कलाकारों ने भी अपने किरदारों को अच्छी तरह से निभाया है हालांकि कई सारे रिएक्शन में बताया गया है की एक्टर की मेहनत होने के बावजूद कहानी और स्क्रीन प्ले उन्हें पूरी तरह से चमकने का अवसर नहीं दे रहे हैं। ऑफिशियल रिएक्शन के तौर पर एक्टिंग की तारीफ की गई है लेकिन लेखन को कमजोर बताया गया है।

Review में किन कमियों का जिक्र किया गया?

कई सारे रिव्यू के अनुसार आदर्श बाल विद्यालय का सबसे कमजोर पक्ष इसकी स्क्रिप्ट को बताया गया है। कहीं एपिसोड में इसकी कहानी धीमी दिखाई देती है कि कुछ घटना पहले से ही अनुमानित लगते हैं समीक्षा में बताया गया है कि यह सीरीज सामाजिक संदेश देने की कोशिश करती है लेकिन कहीं जगह जरूर से ज्यादा उपदेश दे देती है। इसी कारण से कहानी का प्रभाव कुछ हद तक काम देखा जा रहा है।

दर्शकों और समीक्षकों की राय अलग-अलग क्यों

कई सारे ऑडियंस ने सीरीज के विषय और एक्टिंग के बारे में तारीफ की है वहीं कुछ ऑडियंस ने इसको धीमी रफ्तार और साधारण स्क्रीनप्ले की कमजोरी बताया है। कुछ रिएक्शन देने वाले लोगों के मुताबिक इस शिक्षा व्यवस्था पर आधारित एक ईमानदार प्रयास बताया गया है जबकि कुछ लोगों ने इसे एक प्रकार का औसत मनोरंजन ही माना है जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में ऑडियंस के रिएक्शन के आधार पर सीरीज के लोकप्रियता देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़े: Salman Khan की वापसी के साथ Bigg Boss 20 का ऐलान, नए सीजन…

क्या यह आपके लिए सीरीज देखने लायक है?

अगर आपको सामाजिक विषय पर आधारित ड्रामा वाली सीरीज देखना पसंद है तो यह Adarsh Baal Vidyalaya सीरीज आपको पसंद आ सकती है यह सीरीज सरकारी स्कूल की वास्तविक चुनौतियों को सामने लाने की कोशिश करती दिखाई देतीहै। हालांकि जो दर्शन तेज रफ्तार कहानी और लगातार रोमांस की उम्मीद रखते हैं उनके लिए फिल्म थोड़ी धीमी हो सकती है।

Exit mobile version