सूटिंग के दौरान एक्टर की मौत, पत्नी ने लिखी भावुक पोस्ट, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजलि

पश्चिम बंगाल। जाने माने बंगाली सिनेमा कलाकार राहुल अरुणोदय बनर्जी की एक हादसे के दौरान मौत हो जाने से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई हैं। जो जानकारी आ रही है उसके तहत बंगाली एक्टर ओडिशा के तलसरी समुद्र तट पर टीवी शो ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वे पानी में गिर गए। टीम के लोग उन्हे तत्काल समुद्र से निकालकर अस्पताल ले गए। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिए, जबकि इस हादसे में उनकी को-एक्ट्रेस श्वेता मिश्रा की जान बच गई।

पुलिस कर रही जांच

एक्टर की मौत पर ओडिशा के बालासोर पुलिस अधिकारी का कहना है कि सूचना मिली कि एक बंगाली अभिनेता की मौत हो गई और शव दीघा अस्पताल में है। जांच में पता चला कि शाम करीब 5ः30 बजे राहुल बनर्जी और श्वेता मिश्रा शूटिंग के दौरान घुटने तक पानी में डांस कर रहे थे, तभी गड्ढे में गिर गए। टीम उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस इस हादसे को लेकर जांच कर रही है और जांच के आधार पर एक्शन लेगी।

पत्नी भी बंगाली एक्टर

बंगाली सिनेमा कलाकार राहुल अरुणोदय बनर्जी की पत्नी प्रियंका सरकार भी बंगाल फिल्म जगत की कलाकार है। उन्होने भावुक पोस्ट लिखा और कहा कि यह काफी कठिन दौर है। उन्हे और उनके परिवार को इस कठिन दौर को सहन करने दें।

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजंति

एक्टर राहुल बनर्जी के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धाजलि दी है। उन्होने सोशल मीडिया पर लिखा। युवा और लोकप्रिय अभिनेता राहुल अब हमारे बीच नहीं रहे। यह खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है और मैं हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हुआ। वह मेरे पसंदीदा कलाकारों में से एक थे और बहुत अच्छे इंसान थे। मैं उनके परिवार, करीबियों और चाहने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। राहुल का अचानक जाना बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *