Site iconSite icon SHABD SANCHI

बिना अनुमति बोरवेल करने पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही

rewa mp newsrewa mp news

rewa mp news

Bhopal MP News: कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में बिना अनुमति के बोरवेल कराने पर भोपाल जिले के बैरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम कलारा में सोमवार को प्रशासनिक कार्रवाई की गई। क्षेत्र में बोरवेल पर प्रतिबंध होने के बावजूद अवैध रूप से बोरिंग कार्य कराया जा रहा था।

एसडीएम बैरसिया श्री आशुतोष शर्मा को अवैध बोरवेल की सूचना मिलने पर वे तत्काल दल के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बोरिंग मशीन से कृषक जगदीश अग्रवाल के खेत पर लखन शर्मा द्वारा बोर कराया जा रहा था। बोरिंग मशीन चलती हालत में पाई गई, जिसकी गाड़ी संख्या KA01- MF- 7296 है।

एसडीएम द्वारा मौके पर मौजूद बोरवेल मशीन को जब्त कर गुनगा थाने में सुपुर्दगी में दिया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि बिना अनुमति के इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे बिना वैध अनुमति बोरवेल न कराएं ।

Exit mobile version