Site iconSite icon SHABD SANCHI

मऊगंज में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 1900 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

Action against illegal liquor in MauganjAction against illegal liquor in Mauganj

Action against illegal liquor in Mauganj

Action against illegal liquor in Mauganj: मऊगंज आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार दोपहर से शुरू हुई ये कार्रवाई देर रात तक चली। इस कार्रवाई में विभिन्न स्थानों से महुआ लाहन जब्त किया गया। जायसवाल बस्ती नईगढ़ी में चार घरों से लाहन बरामद हुआ।

प्रेमलाल जायसवाल के यहां से 240 किलोग्राम, अनीता जायसवाल से 260 किलोग्राम, शियाबती जायसवाल से 320 किलोग्राम और सबिता जायसवाल के मकान से 260 किलोग्राम लाहन मिला। वहीं ग्राम चौगवा में रमेश बसोर के मकान से 280 किलोग्राम और रेशमी बसोर के यहां से 320 किलोग्राम लाहन जब्त किया गया। ग्राम पिपरा में रामनिहोर पटेल के मकान से 220 किलोग्राम और ग्राम बरोहा में रामप्रसाद बसोर के यहां से 220 किलोग्राम लाहन बरामद हुआ। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कुल 1900 किलोग्राम महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 1.90 लाख रुपए है।सहायक आबकारी आयुक्त रीवा ने बताया कि अवैध शराब के परिवहन, निर्माण और विक्रय के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version