Site iconSite icon SHABD SANCHI

Acidity Tablet Side Effects : पेट में गैस बनने पर ज्यादा न खाएं एसिडिटी की गोलियां, डैमेज हो जाएंगे ये अंग

Acidity Tablet Side Effects : 40 की उम्र पार करते ही कब्ज की समस्या परेशान करने लगती है। गैस और एसिडिटी के चलते लोग ठीक से कुछ खा- पी भी नहीं पाते हैं। ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे कब्ज की समस्याओं को दूर करने के लिए एसिडिटी की गोलियों का सेवन करने लगते हैं, जो खतरनाक हो सकता है। डॉक्टर की सलाह लिए बिना एंटासिड दवाओं का सेवन किडनी और पेट की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

एसिडिटी की गोलियां सेहत के लिए हानिकारक 

अगर आपको कब्ज व एसिडिटी की समस्या रहती है और आप लंबे समय तक एसिडिटी की गोलियां लें रहें हैं तो ये शरीर को अंदर से खोखला कर सकती है। खासतौर पर प्रोटॉन पंप इनहिबिटर (PPIs) का लगातार प्रयोग बेहद खतरनाक है। भारत में ये दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन के आसानी से मिल जाती हैं, जिससे इनका दुरूपयोग बढ़ गया है। ये दवाएं आमतौर पर अल्सर और GERD जैसी गंभीर स्थिति में 4 से 8 सप्ताह तक दी जाती हैं, लेकिन लाखों लोग मामूली अपच या गैस के लिए इनका लंबा इस्तेमाल कर रहे हैं।

एसिडिटी की गोलियां शरीर के इन अंगों को नुकसान पहुँचाती हैं 

डॉक्टर ने स्पष्ट किया है कि एसिडिटी की गोलियां आपकी किडनी, हड्डियों और दिमाग की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। खासकर, PPI का दीर्घकालिक या अनावश्यक उपयोग क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) का मुख्य कारण बन सकता है। लगातार सेवन से किडनी की फ़िल्टरिंग क्षमता घटने लगती है, जो फेलियर का रास्ता खोल सकती है। अक्सर लोग जागरूक नहीं होते हैं कि मामूली गैस की गोली उनके शरीर को कितना नुकसान पहुंचा रही है।

एसिडिटी की गोलियां क्यों हैं हानिकारक? 

क्या कहते हैं डॉक्टर? 

डॉक्टर सलाह देते हैं कि अगर आप 8 सप्ताह से अधिक समय से इन गोलियों का सेवन कर रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें और इन दवाओं का धीरे-धीरे बंद करने का प्लान बनाएं. बेहतर है कि आप लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव कर एसिडिटी से सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़े : Facial Hair Removal Ubtan : घर पर बने इस उबटन से चेहरे के अनचाहे बाल हो जाएंगे गायब, आएगा निखार

Exit mobile version