छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है। जिससे पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। जानकारी के तहत छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाने के पुलिस रेप के आरोपी को पकड़ने पहुची थी। आरोपी पुलिस से भागने के लिए उस आरक्षक पर हमला बोलते हुए उसका हाथ काटखाया, जो कि उसे पकड़ लिया था।
जांच में निकला एचआईवी पॉजिटिव
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए रेप के आरोपी की पुलिस ने मेडिकल जांच करवाई और जब रिर्पोट सामने आई तो हर किसी की ऑखे फटी की फटी रह गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरक्षक को काटने वाला रेप का आरोपी मेडिकल जांच में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, वही पीड़ित कांस्टेबल को एहतियाती इलाज व संक्रमण से बचाव के लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
एसपी ने कहा जरूरी कदम उठाए जा रहे है
पुलिस पकड़ आए आरोपी की रिर्पोट एचआईवी पॉजिटिव आने से तथा पुलिस आरक्षक को आरोपी के द्वारा काटे जाने को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे है, चूकि आरक्षक का आरोपी ने इतना भयंकर तरीके से दांतो से काटा था कि उसके हाथ में खून आ गया था। ऐसे में मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है, फिलहाल आरक्षक को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में एहतियातन रखा गया है।

