मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर के रेलवे लाइन स्थित ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक का सिर कट कर धड़ से अलग हो गया। जानकारी के तहत युवक तेज रफ्तार ट्रेन की जद में आ गया। जिससे उसकी दर्दनांक मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही जीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुचे और युवक का शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिए है।
शिनाख्त करने में जुटी जीआरपी
रेल पुलिस से जो जानकारी आ रही है उसके तहत युवक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के आसपास है। युवक नीला लोवर और लाल मोटी फूल टी शर्ट पहने हुआ है। जिसका रंग गेहूआ है। युवक कहां का है और यहां कैसे पहुंचा फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है। युवक के सबंध में अगर किसी को जानकारी हो वह रेल पुलिस को सूचना दे सकता है। वही रेलवे पुलिस फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है। पुलिस का मानना है कि युवक की पहचान होने पर घटना के सबंध में जानकारी का खुलासा हो सकता है कि युवक हादसे का शिकार हो गया या फिर वह जानबूझ कर रेलवे लाइन में अपनी जान गंवा दिया है।
हादसे के मुख्य विवरण
घटनास्थल- उमरी-पैला रेलवे फाटक के पुल के पास का ट्रैक।
परिणाम- एक युवक का शव दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला।
मृतक की स्थिति- पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

