Site iconSite icon SHABD SANCHI

मैहर में परीक्षा देने जा रहे 3 छात्रों का एक्सीडेंट, 2 गंभीर

MaiharMaihar

Maihar

Accident of 3 students going to appear for exam in Maihar: मैहर जिले के खेरवासानी टोल प्लाजा के अंदर बाइक सवार छात्र डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में तीन छात्र घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक से परीक्षा देने के लिए सतना जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक हादसे में ग्राम बर्रे के रहने वाले अखिलेश सिंह और गोरेलाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि आनंद देव सिंह को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद टोल प्लाजा की एंबुलेंस से घायलों को मैहर सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से गोरेलाल सिंह की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जबकि अखिलेश सिंह का उपचार जारी है, उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।

Exit mobile version