Abhishek Banerjee Beaten By People In Sonarpur: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बैठकर कभी केंद्रीय गृहमंत्री (Home Minister) अमित शाह को चुनौती देने वाले ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की चुनावी हार (Election Defeat) के बाद क्या हालत हो गई है, ये वीडियो देखकर समझा जा सकता है।
घटना की जानकारी वीडियो में देखें
दक्षिण 24 परगना (South 24 Parganas) जिले के सोनारपुर (Sonarpur) में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आई है। अभिषेक यहां चुनावी हिंसा में घायल हुए TMC कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि उनके साथ धक्का-मुक्की की गई, अंडे फेंके गए और उनकी शर्ट तक फाड़ दी गई। हालात ऐसे बन गए कि उन्हें हेलमेट (Helmet) पहनाकर मौके से बाहर निकालना पड़ा।
बता दें कि सोनारपुर, दक्षिण 24 परगना जिले का एक संवेदनशील राजनीतिक क्षेत्र माना जाता है। यहां TMC और BJP के बीच लंबे समय से कड़ा राजनीतिक मुकाबला रहा है। चुनावों के दौरान और उसके बाद भी यह इलाका कई बार राजनीतिक हिंसा और टकराव की खबरों को लेकर चर्चा में रहा है।
घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हमला करने वाले लोग उन्हें जान से मारना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शर्ट फाड़ दी गई और मौके पर एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। अभिषेक ने कहा कि हेलमेट की वजह से उनका सिर बच गया और वे ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं हैं।
इधर इस पूरे विवाद के बीच अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। पश्चिम बंगाल सीआईडी (CID) ने कथित फर्जी हस्ताक्षर (Fake Signature Case) मामले में उन्हें समन जारी किया है। उन्हें सोमवार दोपहर 12 बजे सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक CID अधिकारियों ने शनिवार को उनके कालीघाट स्थित आवास पर जाकर नोटिस सौंपा।
फिलहाल पश्चिम बंगाल की राजनीति में तस्वीरें तेजी से बदल रही हैं। एक तरफ CID का समन सिर पर है, दूसरी तरफ सड़क पर विरोधियों का गुस्सा। कभी राष्ट्रीय राजनीति में आक्रामक तेवर दिखाने वाले अभिषेक बनर्जी अब अपने ही गढ़ में विरोध और हमलों का सामना कर रहे हैं। कल तक जो मंच से गरज रहे थे, आज उन्हें भीड़ के बीच हेलमेट पहनकर निकलना पड़ रहा है।

