Site iconSite icon SHABD SANCHI

Abhimanyu Singh को Amitabh Bachchan संग डेब्यू के बाद नहीं मिला काम

Abhimanyu Singh did not get work after his debut with Amitabh Bachchan.Abhimanyu Singh did not get work after his debut with Amitabh Bachchan.

Abhimanyu Singh did not get work after his debut with Amitabh Bachchan.

बॉलीवुड के फेमस एक्टर Abhimanyu Singh ने हाल ही में एक इंटरव्यू के द्वारा अपने जीवन के संघर्षों के बारे में खुलकर बताया है। उन्होंने बताया कि साल 2001 में अक्स जैसी बड़ी फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद भी उनको लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिला। काम नहीं मिलने की वजह में उन्होंने फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को इसका मुख्य कारण बताया है।

Aks के बाद बदल गया, Abhimanyu Singh के करियर का रास्ता

Abhimanyu Singh ने कहा कि “Aks” उनके जीवन में एक अच्छी फिल्म और एक बड़ा मौका था क्योंकि फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकारथे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई। एक्टर के अनुसार इंडस्ट्री में अक्सर एक्टर की मेहनत से ज्यादा फिल्म की कमाई को लोगों के द्वारा ध्यान से देखा जाता है। उन्होंने बताया की फिल्म रिलीज होने के बाद उन्हें फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स के भी ऑफर मिलने बंद हो गए थे। उनका मानना है कि एक फ्लॉप फिल्म का असर नए एक्टर की करियर पर ज्यादा पड़ता है।

ये भी पढ़े: Panchayat Season 5 Release: फुलेरा की कहानी फिर लौटेगी OTT पर..

Manoj Bajpayee की सिफारिश से 8 साल बाद मिला था मौका

अभिमन्यु सिंह ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें करीब 8 सालों के बाद थिएटर में काम करने का मौका मिला था जानकारी के अनुसार एक्टर मनोज बाजपेई की सिफारिश के बाद ही डायरेक्टर ओम प्रकाश मेहरा ने उन्हें फिल्म में काम करने का मौका दिया था। उसे समय यह फिल्म काफी चर्चा में थी क्योंकि इसकी कहानी और सामान्य बॉलीवुड फिल्म से अलग थी हालांकि ऑडियंस से इस फिल्म को समर्थन नहीं मिला।

Abhimanyu Singh को बाद में निगेटिव रोल्स से मिली पहचान

अपने जीवन में फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआती संघर्ष करने के बाद अभिमन्यु सिंह धीरे-धीरे खुद को एक मजबूत कैरेक्टर एक्टर के रूप में स्थापित कर लिए। उन्हें खास पहचान रखता चरित्र और गुलाल जैसी फिल्मों ने दिया। फिल्म के रिएक्शंस देने वाले लोगों के अनुसार उन्होंने नेगेटिव और इंटेंस किरदारों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कहीं ऑडियंस ऐसा मानते हैं कि एक्टर को उनकी प्रतिभा के हिसाब से ज्यादा मौके नहीं मिलेहैं।

ये भी पढ़े: पंजाबी सिंगर Inder Kaur की मौत बाद नहर में मिली बॉडी, जाने मौत की वजह

बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस का दबाव है

अभिमन्यु सिंह के इंटरव्यू से एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री के उसे दबाव के बारे में पता चलता है कि जहां किसी कलाकार का भविष्य कई बार फिल्म की सफलता पर निर्भर करता है। एक्टर ने इंटरव्यू में बताया कि कुछ फिल्में रिलीज के समय नहीं चलती लेकिन बाद में ऑडियंस उन फिल्मों को पसंद करने लगते हैं। उन्होंने एग्जांपल देते हुए बताया कि कहीं फिल्मों ने शुरुआती समय में सफलता नहीं हासिल की लेकिन बाद में ऑडियंस को पसंद आने लगी।

Exit mobile version