Abhijit Majumdar: Odia फिल्म इंडस्ट्री के famous singer अभिजीत मजूमदार का निधन 54 साल की उम्र में हो गया। वह लंबे समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे एम्स भुवनेश्वर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया उनके निधन की खबर सुनते ही उनके फैंस और उनके साथ ही कलाकारों में शोक का माहौल हो गया।
गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बीच Abhijit Majumdar का निधन
अभिजीत मजूमदार को पिछले साल सितंबर में एम्स में भर्ती कराया गया था उन्हें न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, निमोनिया और अन्य गंभीर स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी। अस्पताल के बुलेटिन के अनुसार उनके पास कई प्रकार की गंभीर बीमारी थी जैसे हृदय और लीवर की बीमारी, ब्लड प्रेशर, पोषण की कमी आदि।
ये भी पढ़े :‘Border 2’ एडवांस बुकिंग शानदार, ओपनिंग कलेक्शन पर बढ़ा सस्पेंस
अस्पताल में लंबे समय तक इलाज
दरसल अस्पताल में कई महीना तक आईसीयू और फिर मेडिसिन वार्ड में इलाज होने के बावजूद अभिजीत मजूमदार की हालत स्थिर नहीं हो पाई नवंबर में उन्हें ट्रेकेओस्टॉमी ट्यूब के माध्यम से बेसिक कमांड का पालन करने की स्थिति में लाया गया है लेकिन पारिवारिक कर्म से उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया गया।
अंतिम दिनों में संक्रमण और हार्ट अटैक
जनवरी 2026 में नए संक्रमण के कारण उनकी सेहत तेजी से बिगड़ने लगी और उन्होंने रिफ्रैक्ट्री सेप्टिक शॉक का सामना किया 25 जनवरी को सुबह 7: 43 में उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। सभी सीपीआई और एसीएलएस प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और मृत घोषित कर दिया गया।
Abhijit Majumdar की संगीत यात्रा और योगदान
अभिजीत मजूमदार ने उड़िया फिल्म में इंडस्ट्री के कई हिट गाने दिए और के संगीत की रचनाएं आज भी दर्शकों के दिलों में जीवित है उनके काम ने उन्हें पूरे राज्य में लोकप्रिय बनाया।
ये भी पढ़े: King’ से पहले OTT पर देखें Shah Rukh Khan का खतरनाक एक्शन अवतार
फैंस और सहयोगियों की प्रतिक्रिया
अभिजीत मजूमदार के निधन की खबर सुनकर राज्य के कलाकार, राजनीतिक नेता आदि दुख दुख व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी जा रही है, Abhijit Majumdar का निधन होना ओड़िआ फिल्म म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है।

