Site iconSite icon SHABD SANCHI

आराध्या ने मध्यप्रदेश का बढ़ाया मान, सीएम मोहन ने दी बधाई

उज्जैन। मध्यप्रदेश की बेटी आराध्या पोरवाल ने जूनियर नेशनल स्क्वैश चौंपियनशिप 2025 (गर्ल्स अंडर-17) का खिताब जीत लिया है। यह प्रतियोगिता चेन्नई में आयोजित की गई थी और आराध्या ने इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। आराध्या ने अपने स्क्वैश करियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं, जिनमें एशियन जूनियर चौंपियनशिप में कांस्य पदक और वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चौंपियनशिप में शीर्ष 32 में स्थान शामिल है।

पिता है दिल्ली पुलिस में अफसर

उज्जैन की बेटी आराध्या पोरवाल दिल्ली में पदस्थ पुलिस उपायुक्त विक्रम पोरवाल की बेटी है। इस सफलता के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने भी उन्हें बधाई दी है। उज्जैन के इस बेटी को मिली सफलता से पूरा उज्जैन प्रफूल्लित है। हर कोई जूनियर स्क्वैश चौंपियनशिप नेशनल अवार्ड प्राप्त करने पर उन्हे बधाई दे रहा है।

सीएम मोहन यादव ने दी बंधाई

उज्जैन की बेटी आराध्या पोरवाल को जूनियर नेशनल स्क्वैश चौंपियनशिप 2025 (गर्ल्स अंडर-17) का खिताब जीतने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी है। उन्होने कहा कि आराध्या ने इस प्रतियोगिता में अपनी अद्वितीय प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया है और जुलाई 2025 से अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंकिंग में नंबर-1 पर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटी आराध्या ने उज्जैन के साथ प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आराध्या को शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Exit mobile version