Rewa News : रीवा के छोटी दरगाह क्षेत्र में सड़क पर युवक से की गई बेरहमी मारपीट, वीडियो वायरल

A young man was brutally beaten on the road in Chhoti Dargah area of ​​Rewa.

A young man was brutally beaten on the road in Chhoti Dargah area of ​​Rewa: रीवा शहर के छोटी दरगाह क्षेत्र के पास बीच सड़क पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली बातचीत के बाद दो युवकों ने युवक को सड़क पर बैठा लिया और डंडों से जमकर हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट इतनी तेज और बेरहम थी कि युवक खुद को बचाने की स्थिति में भी नहीं था। घटना के समय राहगीर मौके पर मौजूद थे, लेकिन अचानक हुई हिंसा के कारण कोई भी बीच-बचाव नहीं कर सका।

घायल युवक को भिक्षावृत्ति करने वाला बाबा बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक सड़क पर बैठा नजर आ रहा है और उस पर डंडों से लगातार वार किए जा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश मामले को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने गहरा आक्रोश जताया है। संगठनों ने इसे सुनियोजित हमला करार देते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। विश्व हिंदू परिषद के बालकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि ऐसी घटनाओं से समाज में असंतोष और अविश्वास फैलने की आशंका है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की। अमहिया थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है। उन्होंने आगे बताया कि मामले में दो आरोपियों साहिल खान और अहमद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा जांच जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं में स्वयं कानून न लें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *