Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी के सागर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दूसरा घायल,नाराज लोगो ने शराब दुकान में लगाई आग,बढ़ा तनाव

सागर। जिले के शाहपुर से अवैध शराब के वर्चस्व से जुड़ी एक खौफनाक खबर सामने आई है, जहाँ शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा बेरहमी से की गई मारपीट के चलते नीरज प्रजापति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सूरज अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज लोगों ने शराब दुकान को आग के हवाले कर दिए तो वही कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर उतर आए। इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और स्थित को नियंत्रित करने के लिए पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि शाहपुर के वार्ड क्रमांक सात निवासी नीरज पिता हीरालाल प्रजापति (38) और उसका दोस्त सूरज अहिरवार शुक्रवार शाम बाइक से निकले थें। शनिवार सुबह घर वालो को सूचना मिली कि नीरज का शव गढ़ाकोटा रोड पर बरेठा वाले बाबा की घाटी में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुचे परिजनों को शव के पास क्षतिग्रस्त बाइक और एक बोलेरो कार मिली। वहां पुलिस पहले से पहुंच गई थी। परिस्थितियों को देखकर पुलिस ने मौत की वजह सड़क दुर्घटना बताई।

ऐसे बढ़ा आक्रोश

बताया जा रहा है कि मारपीट के बीच खुद का बचा कर मौके से भाग निकला सूरज घटना स्थल पर पहुंच गया। उसने लोगों को बताया कि शराब दुकान के कर्मचारियों ने उन दोनों को रास्ते में रोककर मारपीट करने लगे। वह तो भाग गया लेकिन नीरज की जान चली गई। इस जानकारी के बाद लोगो में आक्रोष व्यप्त हो गया। उन्होंने शाहपुर बस स्टैंड पर हंगामा किया। उसके बाद लोग शराब दुकान पहुंचे और तोड़फोड़ करते हुए उसमें आग लगा दी। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया।

ऐसा है मामला?

मारपीट- आरोप है कि शुक्रवार रात शाहपुर शराब दुकान के कर्मचारियों ने नीरज और सूरज को रास्ते में रोका और रातभर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।
मौत- मारपीट के कारण नीरज प्रजापति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया।
आक्रोश- शनिवार सुबह शव मिलने के बाद लोगों ने गढ़ाकोटा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। गुस्से में लोगों ने शराब दुकान में आग लगा दी, जिससे वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया।
पुलिस कार्रवाई- पुलिस ने परिजनों और घायल साथी के बयान के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है, हालांकि आरोपी फिलहाल फरार हैं।

Exit mobile version