इंदौर। एमपी के इंदौर से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के नौलखा चौराहे पर एक युवक न सिर्फ युवती की बीच सड़क पर बेदम पिटाई करता रहा बल्कि उसे जमीन पर गिराकर 10 फीट तक घसीटता रहा। तपती धूप में युवती दर्द से चीखती रही, लेकिन आरोपी युवती की एक न सुनी और वह जुल्म ढ़ाता रहा।
वीडियों वायरल
युवक का युवती से हैवानियत किए जाने का वीडियों वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी युवक राहुल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वही इस मामले में पीड़िता युवती ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय युवती मूसाखेड़ी में रहती है। उसकी आरोपित राहुल वर्मा से पूर्व से जान पहचान थी।
युवती के बात न करने से नाराज था युवक
जानकारी के तहत आरोपी युवक इस लिए नाराज था कि कुछ दिनों पूर्व से युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। राहुल का इसी बात पर विवाद होने लगा और वह मारपीट शुरू कर दिया। इतना ही नही वह युवती को जबरदस्ती ले जाने लगा, लेकिन युवती जाने के लिए तैयार नही थी और वह जमीन पर बैठ गई। जिस पर राहुल उसे घसीटने लगा। इसका वीडियों लोगो ने बना लिया और वायरल कर दिया। जिससे मामला सामने आया गया। पुलिस आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

