Site icon SHABD SANCHI

इंदौर के मैराथन में दौड़ लगा रहे युवक की हार्ट-अटैक से मौत, हर कोई हैरान

इंदौर। रविवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए तो वही एक युवक के लिए यह मैराथन मौत का कारण बन गई। जानकारी के तहत मैराथन में शामिल आर्यन तोड़ी भी शामिल था और वह अपने लक्ष्य के करीब ही पहुच चुका था। इसी बीच वह गिर गया और अंततः उसकी मौत हो गई। वह मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था। आर्यन ने मैराथन में रजिस्ट्रेशन कराया था और दौड़ में शामिल भी हुआ था।

100 मीटर बची थी दौड़

बताया जाता है कि आर्यन मैराथन पूरी करने के बेहद करीब था। नेहरू स्टेडियम के फिनिश पॉइंट से महज 100 मीटर पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह स्टेडियम के बाहर गिर पड़ा। उस वक्त मैराथन पूरी हो चुकी थी। मैराथन में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत भी शामिल थें और उन्होंने आर्यन तोड़ी को न सिर्फ संभाला बल्कि सीपीआर भी दिया। उन्हे अविंलब अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिये।

21 किमी की थी मैराथन

इंदौर में यह मैराथन 21 किमी की थी। आर्यन 21 किमी की दौड़ में शामिल था। उसके पीछे दौड़ रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत का कहना था कि लौटने के दौरान फिनिश लाइन से कुछ पहले वह अचानक गिरा। दूसरे रनर्स उसे उठाने लगे तब तक मैं पहुंचा तो उसकी धड़कन बंद हो चुकी थी। उसे तत्काल सीपीआर दिया और एमवाय अस्पताल के पांचवी मंजिल स्थित आईसीयू में ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने कोशिश की, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं।

मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है परिवार

आर्यन तोड़ी का परिवार मूल रूप से नेपाली है और उनका परिवार कोलकाता में रहता है। आर्यन यहां अपने चचेरे भाई के साथ रहता था। शुरुआती तौर पर मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट माना गया है, हांलाकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का पता चलेगा।

Exit mobile version