Site iconSite icon SHABD SANCHI

Rewa News : छत से गिरकर लोहे की सलाखों में धंसा युवक, सीना चीरते हुए पार निकल गई रॉड, मौके पर मौत

A young man fell from the roof and got stuck in the iron bars.A young man fell from the roof and got stuck in the iron bars.

A young man fell from the roof and got stuck in the iron bars.

रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत रतहरा इलाके में बुधवार की आधी रात एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। यहाँ किराए के मकान में रह रहे एक युवक की छत से गिरने के कारण मौत हो गई, लेकिन मौत का मंजर इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की रूह कांप गई। मृतक की पहचान गोमती पटेल निवासी गढ़वा, थाना रायपुर कर्चुलियान के रूप में हुई है।

संतुलन बिगड़ा और मौत बन गईं सुरक्षा की सलाखें
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। गोमती पटेल अपने कमरे की छत पर मौजूद थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे आ गिरे। बदकिस्मती से मकान की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल पर लगाई गई नुकीली लोहे की सलाखें उनके लिए काल बन गईं। ऊंचाई से गिरने के वेग के कारण लोहे की सलाखें उनके सीने में काफी गहराई तक धंस गईं। चोट इतनी गंभीर थी कि युवक को संभलने या बचाने का कोई मौका नहीं मिला और उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव
हादसे की खबर मिलते ही समान थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। लोहे की सलाखों में फंसे शव को बाहर निकालना पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती थी। काफी सावधानी और कड़ी मशक्कत के बाद शव को सलाखों से अलग किया गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों को सौंपा गया शव
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की मौत से उसके गांव गढ़वा में मातम छाया हुआ है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

Exit mobile version