Site iconSite icon SHABD SANCHI

मैहर में दूसरे की कार को अपना बताकर बेचने वाली महिला गिरफ्तार

MaiharMaihar

Maihar

A woman who sold someone else’s car by claiming it to be her own was arrested in Maihar: मैहर में एक महिला को कार की फर्जी बिक्री के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पूजा मिश्रा, विवेक तिवारी और विपिन तिवारी ने मिलकर दूसरे व्यक्ति की कार को अपनी बताकर 6.5 लाख रुपए में बेच दिया।जब खरीदार ने कार के कागजात मांगे तो पता चला कि वाहन संजय साकेत के नाम पर दर्ज है। पूजा मिश्रा ने अपने छोटे भाई को संजय साकेत बताकर खरीदार के सामने पेश किया। उसने कहा कि कार फाइनेंस पर है और छह महीने में किस्त चुकाकर एनओसी लेकर ट्रांसफर कर दी जाएगी। खरीदार ने 6.5 लाख रुपए देकर कोर्ट में लिखा-पढ़ी भी करवा ली। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पैसे या वाहन मांगने पर आरोपी अभद्र व्यवहार करने लगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच के बाद पूजा मिश्रा को गिरफ्तार कर मैहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

Exit mobile version