Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में खरीदने के बहाने महिला ने चोरी की साड़ी

RewaRewa

Rewa

A woman stole a saree on the pretext of buying it in Rewa: रीवा शहर के जानकी पार्क स्थित कपड़े की दुकान में एक महिला ने साड़ी खरीदने के बहाने दुकान से साड़ी पार कर दी। इसकी भनक जैसे ही दुकानदार को लगी तो उसने पीछा कर महिला को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

जानकारी के मुताबिक एक अधेड़ महिला साड़ी के दुकान में पहुंची और साड़ी देखने के बहाने उसने साड़ी चोरी कर ली। साड़ी की कीमत करीब 900 रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं महिला ने स्टैचू चौराहा में चोरी की साड़ी को एक बर्तन बेचने वाली महिला को 200 रुपये में बेच भी दिया। इसी बीच दुकानदार महिला की तलाश करते हुए स्टैचू चौराहा पहुंचा। जहां महिला को दुकानदार ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दुकानदार ने महिला द्वारा बेची गई साड़ी बरामद कर पुलिस को सूचना दी।

Exit mobile version