Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी के पन्ना में मौत का कुआ, खुदाई के दौरान मिट्रटी में दबे 5 मजदूर, दो के निकले शव

पन्ना। एमपी के पन्ना जिले से एक बड़ा हादसा सामने आ रहा है। जानकारी के तहत अजयगढ़ जनपद के ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में मंगलवार सुबह मिट्टी धंसने से 5 मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से 2 के शव अब तक निकले है, जबकि तीन मजदूरों की तलाश की जा रही है। प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

10 दिनों से चल रहा कुंआ खुदाई का काम

जानकारी के अनुसार जिस जगह पर कुंए की खुदाई की जा रही थी वह खेत बिन्नू अहिरवार का बताया जा रहा है और यहां पर पिछले 10 दिनों से सात मजदूर कुएं की खुदाई के काम में लगे हुए थे। घटना के दौरान सुबह तकरीबन 11 बजे अचानक ऊपर की मिट्टी भरभराकर धंस गई. उस दौरान 5 मजदूर कुंए के अंदर काम कर रहे थें जबकि दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आ गए थे, अंदर काम कर रहे सभी मजदूर मिट्रटी में दब गए।

इन मजदूरों की हुई मौत

इस दिल को दहला देने वाली घटना के दौरान हादसे का शिकार हुए चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, चुनवाद पाल समेत 5 मजदूर दब गए, जिसमें से रेस्क्यू टीम ने अब तक राजकुमार यादव और चुनवाद पाल का शव बाहर निकाल लिया है. अन्य मजदूरों की तलाश जारी है।

गांव में पसरा मातम

कुंआ खुदाई के दौरान हुए इस हादसे से बीहरपुर्वा गांव में मातम पसर गया है। मौके पर आल अधिकारी पहुचे हुए है और राहत बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर चला रहे है। कुंए के अंदर फंसे मजदूर परिवार के लोगो को जानकारी होने पर वे मौके पर पहुच गए और मौत के इस कुंए को देखकर उनकी चीख-पुकार निकल गई।

Exit mobile version