Site iconSite icon SHABD SANCHI

मैहर में रीवा से आए दर्शनार्थी के साथ ऑटो चालकों ने की मारपीट, गाड़ी का शीशा तोड़ा

MaiharMaihar

Maihar

A visitor from Rewa was beaten up in Maihar: मैहर में सोमवार दोपहर रीवा के खैर मझियार गांव से मां शारदा के दर्शन और बच्चे का मुंडन संस्कार करने आए अजय प्रकाश गुप्ता के साथ दो ऑटो चालकों ने मारपीट की। अजय अपने परिवार के साथ पिकअप गाड़ी में यात्रा कर रहे थे। मैहर शासकीय कन्या शाला के पास दो ऑटो चालकों ने उनकी गाड़ी रोककर अपनी प्रसाद की दुकान पर आने का दबाव बनाया। अजय के मना करने पर चालकों ने गाड़ी रुकवाकर मारपीट शुरू कर दी और पत्थर से हमला किया, जिससे अजय के हाथ में चोट आई। आरोपियों ने गाड़ी का साइड ग्लास तोड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मैहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version