Site iconSite icon SHABD SANCHI

मऊगंज में बाइक सवार बैंक कर्मचारी को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

accidentaccident

accident

A truck crushed a bank employee riding a bike in Mauganj: मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी मोड़ के समीप सीतापुर रोड में बीती रात बाइक से जा रहे एक बैंक कर्मचारी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक में फंसे शव को बाहर निकाला और पीएम के लिए मऊगंज अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया।

शनिवार को पीएम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक महगना गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह जो मऊगंज एक्सिस बैंक में कर्मचारी थे। बैंक में शनिवार और रविवार की छुट्टी होने की वजह बीती रात बाइक से अपने घर महगना जा रहे थे। जैसे ही वह पन्नी मोड़ के समीप सीतापुर रोड में पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

Exit mobile version