A ‘transvestite’ man preparing for his third marriage in Rewa was jailed on rape charges.: रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से आस्था और विश्वास को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। धार्मिक आयोजनों में भगवान राधा-कृष्ण का पात्र निभाने वाले एक कलाकार ने कला की आड़ में न केवल मर्यादाएं लांघी, बल्कि एक युवती को शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को उस वक्त दबोचा जब वह अपनी तीसरी शादी की तैयारी में जुटा था।
कला के मंच पर बुना फरेब का जाल
आरोपी करण खटिक धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी कला के जरिए लोगों का दिल जीतता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। खुद को कुंवारा बताकर करण ने युवती से मेलजोल बढ़ाया और शादी का पवित्र वादा कर करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता को भनक तक नहीं थी कि जिसे वह अपना हमसफर मान रही है, वह वास्तव में एक शातिर ‘बहुरूपिया’ है।
दो शादियां छिपाईं, तीसरी की थी तैयारी
मामले की परतें तब खुलीं जब पीड़िता को पता चला कि करण पहले से ही शादीशुदा है और उसकी पत्नी मुंबई में रहती है। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को रास्ते से हटाने के लिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और चुपचाप अपनी तीसरी शादी तय कर ली। जैसे ही युवती को इस धोखे की जानकारी हुई, उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस की शरण ली।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी
शिकायत मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
