Site icon SHABD SANCHI

Mauganj News : घर से परीक्षा देने निकली 14 वर्षीय छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरे#प

gang-rape

Attempt to rape in Rewa

A student who had left home to take an exam was drugged and gang-raped: मऊगंज जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपनी सहेली के साथ प्री-बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने दोनों छात्राओं को रोक लिया और जंगल की ओर ले गए। सहेली को कुछ दूरी पर छोड़कर आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छात्रा को कोई नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और गांव के पास जंगल में उसे बेसुध हालत में पाया। सूचना पर सिविल अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी। एसपी दिलीप कुमार सोनी और एसडीओपी सची पाठक मौके पर पहुंचे। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एसपी सोनी ने बताया कि युवती को होश आ गया है, लेकिन वह अभी स्पष्ट बयान देने की स्थिति में नहीं है। मामले में चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष और तेजी से की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Exit mobile version