Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में मौत बनकर दौड़ी तेज रफ़्तार कार, बाइक और स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर

rewa accidentrewa accident

rewa accident

A speeding car caused death in Rewa: रीवा शहर में तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक और स्कूटी सवार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल लाया गया जहां एक की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन सहित चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि बृजेंद्र मिश्रा उम्र 55 वर्ष निवासी नेहरू नगर थाना समान मंगलवार की रात स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे वे चोरहटा थाने के गोड़हर मोड़ के पास पहुंचे तभी उनकी स्कूटी को वहां से तेज रफ्तार से गुजर रही कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान एक बाइक सवार को भी कार ने टक्कर मारी है। वहीं घटना के बाद कार सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई।

कार की टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सहित मृतक सड़क के किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कार सहित चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कार बाइक और स्कूटी को टक्कर मारते नजर आ रही है।

Exit mobile version