Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा के होटल में युवती के साथ मस्त था सतना वन विभाग का अफसर, पहुच गई पत्नी और फिर…

रीवा। रीवा शहर के होटल रॉयल इन में सतना जिले के बरौंधा सर्किल के वन परिक्षेत्र अधिकारी बृजेंद्र पाण्डेय को उनकी पत्नी ने एक युवती के साथ पकड़ लिया। पत्नी, जो बरौंधा थाने में कॉन्स्टेबल हैं, बिना छुट्टी लिए रीवा पहुंचीं। सूचना मिलते ही वह होटल पहुंचीं और कमरे में घुसकर युवती को देख लिया। इसके बाद होटल परिसर में जोरदार हंगामा हुआ। पत्नी ने दोनों के संबंधों को लेकर सवाल-जवाब किए, जिससे भीड़ जमा हो गई।

रविवार की रात होटल पहुचे थें रेंजर

जानकारी के अनुसार, रेंजर रविवार देर रात करीब 10.48 बजे रीवा होटल रॉयल इन पहुंचे थे। उन्होंने होटल के रिसेप्शन काउंटर पर अपनी पहचान आईडी देकर कमरा नंबर 206 बुक किया था। सोमवार दोपहर रेंजर की पत्नी को अपने पति की इस करतूत की भनक लग गई। सूचना मिलते ही वह सीधे होटल रॉयल इन पहुंचीं और बिना वक्त गंवाए सीधे कमरा नंबर 206 के बाहर जा खड़ी हुईं। पत्नी ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के भीतर पति के साथ एक अन्य युवती मौजूद थी।

डंपर में बैठ कर भागी युवती और रेंजर

होटल में रेंजर उनकी पत्नी और उनके साथ मौजूद युवती के बीच विवाद बढ़ने पर रेंजर युवती के साथ डंपर में बैठकर फरार हो गए, जबकि पत्नी काफी देर तक हंगामा करती रहीं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रीवा के चोरहटा थाने में रेंजर बृजेंद्र पाण्डेय और युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version