Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में रूढ़िवादिता के खिलाफ बड़ा संदेश, ससुर ने करवाया बहू का पुनर्विवाह, पिता बनकर किए कन्यादान

उज्जैन। विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करते हुए एक ससुर ने अपनी बहू की पूरे धूमधाम के साथ विवाह करके, खुद कन्यादान किए। जिससे बहू का जीवन और अच्छे से आगे गुजर सकें। समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता के खिलाफ एवं मानवता और रिश्तों की यह बेमिशाल शादी एमपी के उज्जैन से सामने आ रही है। खास बात यह रही कि यह शादी भोपाल के एक होटल में पूरे उत्सव के साथ की गई। जिसमें मेहमानों ने हिस्सा लेकर उन्हे आर्शीवाद दिए और बहू का घर बसाने के लिए इस विवाह की सभी तरीफ किया।

बीमारी से बेटे की हो गई थी मौत

जानकारी के तहत आगर रोड जेथल निवासी दिनेश बैरागी के छोटे बेटे कपिल बैरागी का विवाह साल 2018 में पूरे धूमधाम से प्रियंका के साथ हुआ था। शादी के तीन साल बाद कपिल पैर के कैंसर से पीड़ित हो गए। दो साल तक इलाज चला और इसी बीच 6 जून 2023 को उनका निधन हो गया। पति के निधन के बाद प्रियंका ससुराल में ही रह रही थी।

ससुराल वालों ने लिया पुनर्विवाह का फैसला

बेटे की मौत के बाद ससुर दिनेश बैरागी और सास कैलाश बाई ने परिवार के साथ मिलकर प्रियंका का पुनर्विवाह कराने का निर्णय लिया। सभी ने एक मत होकर प्रियंका का रिश्ता विदिशा निवासी गोविंद के साथ तय किया गया और भोपाल के एक रिसॉर्ट में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ।

भावुक कर देने वाली कहानी

Exit mobile version