नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिला अंतर्गत एनएच-44 पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हो गए है। यह हादसा सोमवार सुबह बरमान चौकी क्षेत्र में बरमान के पास बने ओवरब्रिज पर हुआ है। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य चलाया है।
छिदवाड़ा से जा रहे थें मजदूर
पुलिस के अनुसार, वाहन में कुल 10 मजदूर सवार थे। ये सभी छिंदवाड़ा जिले के सुरला खापा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वे नरसिंहपुर के राजमार्ग क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य में काम करने के लिए जा रहे थे। मृतक मजदूरों की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है।
ऐसे हुआ हादास
जानकारी के तहत यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सामने आ रहा है। ब्रिज पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने गाड़ी को घुमा दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई नीचे जा गिरी। बताया जाता है कि हादसा भयावह था।
