Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी के मुर्दाघर में नग्न अवस्था में दौड़ पड़ा युवक, मचा हड़कंप, पीएम के लिए लाया गया था चीरघर

गुना। यह किसी उपन्यास की कहानी नही और न ही कोई फिल्म बनाई जा रही है बल्कि रूह कपा देने वाला यह मामला एमपी के गुना जिला अस्पताल से सामने आ रहा है। यहा के चीरघर में पोस्ट मार्डम के लिए ले जाया गया एक 20 साल का युवक खुद को पीएम घर में देख कर न सिर्फ उठ खड़ा हुआ बल्कि नग्न अवस्था में ही वह पीएम घर से अस्पताल के बाहर भाग खड़ा हुआ है।

चकित रह गए लोग

अस्पताल के पीएम घर के आसपास मौजूद लोगों ने जब पीएम हाउस से नग्न अवस्था में एक युवक को बदहवास सा भागते देखा तो वे चकित रह गए, हांलाकि कुछ लोगो ने आगे बढ़ते हुए युवक को संभाला और उसे शांत कराया।

जहरीली दवा खाने से लाया गया था अस्पताल

मीडिया खबरों के तहत युवक को जहरीली दवा खाने के कारण अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिए और उसे पीएम करने के लिए पोस्ट मार्डम घर भेज दिए थे। युवक को पोस्टमार्डम की टेबिल पर नग्न अवस्थ में लेटा दिया गया। इसी दौरान युवक को होष आ गया। पीएम घर में युवक ने जब खुद को इस हालात में देखा तो वह समय गंवाए बिना ही नग्न अवस्था में पीएम घर से दौड़ लगा दिया।

मानी जा रही है बड़ी लापरवाही

जिंदा व्यक्ति को मृत बता कर डॉक्टर उसे पीएम घर में पीएम के लिए भेज दिए थें। इसे घोर लापरवाही मानी जा रही है, क्योकि समय रहते युवक को होष नही आता तो डॉक्टरों की इस लापरवाही से एक जिंदा व्यक्ति का पोस्टमार्डम हो जाता, या फिर उसकी मौत भी हो सकती थी, बहरहाल अस्पताल परिसर में एक कथित मृत व्यक्ति को जिंदा होकर भागते देख मरीजों और स्टाफ के बीच हडक़ंप मचा हुआ है और लोग डरे हुए है।

Exit mobile version