Site iconSite icon SHABD SANCHI

भीषण भूकंप के झटके से हिल गई इमारतें, उॅचाई तक उठी लहरें, 7.4 रही तीव्रता, सुनामी का अलर्ट

जापान। सोमवार की सुबह एक बार फिर जापान में भूकंप के तेज झटके आए है। जिससे लोगो में दहशत फैल गई। एनएचके ने उत्तरी जापान में आए भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई है। 7.4 की प्रारंभिक तीव्रता वाला यह भूकंप उत्तरी जापान के सैनरिकु के तट पर स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 4ः53 बजे आया. एजेंसी ने कहा भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से लगभग 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर था.रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का झटका इतना तेज था कि सैकड़ों किलोमीटर दूर राजधानी टोक्यो तक बड़ी इमारतें हिल गईं।

सुनामी का जारी हुआ अलर्ट

समुद्र में आए भूकंप से तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। प्रशासन ने खासतौर पर इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित जगहों या ऊंचे इलाकों में जाने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक, समुद्र में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जो तट पर पहुंचकर नुकसान कर सकती हैं। जापान सरकार ने चेतावनी दी है कि सुनामी की लहरें एक बार नहीं, बल्कि कई बार आ सकती हैं। इसलिए लोगों को तब तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहना चाहिए, फिलहाल सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है।

Exit mobile version