एमपी के शहडोल में प्रेमी का खौफनाक कदम, प्रेमिका के लिए उसके बच्चे की निर्मम हत्या

शहडोल। एमपी के शहडोल जिले के धनपुरी में एक हत्या का राज खुला तो हर कोई सहम गया। यहां एक प्रेमी ने अपने ही प्रेमिका के बेटे की निर्मम हत्या करके उसके शव को खदान में फेंक दिया और दूसरे बच्चे की हत्या करने का प्लान बना रहा था। इसी बीच वह पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों में पहुचा दिया है।

यह था मामला

पुलिस के अनुसार धनपुरी थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती निवासी मोहशीन का झिल्ली दफाई क्षेत्र में मजदूरी करने वाली एक महिला से प्रेम संबंध था। आरोपी महिला के साथ रहना चाहता था, लेकिन उसने अपने दो छोटे बच्चों के कारण उसके साथ रहने से इनकार कर दिया था। यही बात आरोपी को नागवार गुजरी और उसने बच्चों को अपने प्रेम में बाधा मान लिया।

बेटे को रास्ते से हटाने का बनाया प्लान

आरोपी ने पहले महिला के 7 वर्षीय बेटे ऋतिक को निशाना बनाया। वह मासूम ऋतिक को बहला-फुसलाकर अपने साथ बगैय्या नाला के पास स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में ले गया, जहां उसने बच्चे का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खदान में भरे पानी में फेंक दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दूसरे बच्चे को भी मारने की योजना बना रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *