Site iconSite icon SHABD SANCHI

एसटीएफ कॉस्टेबल के घर खौफनाक वारदात, उसकी पत्नी और बेटे की हत्या, दो बेटियां गंभीर, महिला पर शंका

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ राज्य के दुर्ग में शनिवार को एक वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। दिल को दहला देने वाली यह घटना दुर्ग में एसटीएफ कॉलोनी स्थित क्वार्टर की है। यहां रहने वाले एसटीएफ के आरक्षक ललितेश यादव की पत्नी और बच्चों पर जानलेवा हमला करके उनकी पत्नी और बेटे को मौत की नींद सुला दिए है, जबकि दो बेटिया गंभीर है और उन्हे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुची पुलिस

एसटीएफ कॉलोनी में हुई वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुची और फॉरेसिंक टीम की मदद से वारदात की तह तक पहुचाने के लिए लगी हुई है। वारदात किस तरह से की गई और इसके पीछे का क्या कारण है इसकों लेकर पुलिस की तरफ से अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नही आया है।

महिला पर शंका

जो जानकारी आ रही है उसके तहत इस जघन्य हमले में एक महिला के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आरक्षक की कथित प्रेमिका पर घटना को अंजाम दिए जाने की अशंका है। घटना के बाद आरोपित महिला मौके से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

हो रहे थें विवाद

एसटीएफ आरक्षक के घर हुई इस वारदात को लेकर बताया जा रहा है कि पति-पत्नी और वो के बीच अक्सर विवाद हो रहा था। विवाद के बीच घटी इस वारदात से प्रेमिका पर संदेह जताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Exit mobile version