Site iconSite icon SHABD SANCHI

भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कपिलमुनि आश्रम से लौट रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत

राजस्थान। भारतमाला एक्सप्रेस-वे भीषण हादसा हो जाने से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं घायल हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। यह हादसा राजस्थान के फलोदी के बापिणी उपखंड क्षेत्र के मतोड़ा में हुआ है। हादसे को लेकर जो जानकारी आ रही है उसके तहत ओवरटेक करते समय टेम्पो ट्रेवलर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गया। जिससे टेम्पो ट्रेवलर में सवार 4 बच्चे, ड्राइवर और 10 महिलाओं की मौत हो गई। सभी श्रद्धालु जोधपुर के सूरसागर इलाके के रहने वाले हैं।

कपिलमुनि आश्रम से लौट रहे थे श्रद्धालु

इस भीषण हादसे का शिकार हुए टेम्पो ट्रेवलर में सवार सभी श्रृद्धालु जोधपुर के सूरसागर से कोलायत (बीकानेर) में कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन पूजन करने के बाद सभी श्रृद्धालु हंसी-खुशी अपने घर को लौट रहे थे। जहां मतोड़ा (फलोदी) थाना क्षेत्र में उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो ट्रेवलर के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

मृतक परिवार को दी जाएगी आर्थिक सहायता

स्थानिय प्रशासन ने घटना के बाद घोषणा किया है कि मृतक परिवारों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिनके परिवार में तीन या इससे ज्यादा लोगों की मौत हुई है, उन्हें 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि की भी घोषणा की गई है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा पीएम राहत कोष से भी मृतक आश्रितों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

Exit mobile version