Site icon SHABD SANCHI

निर्दयी मां ने अपने 3 बच्चों को कुऐ में फेका, फिर खुद लगा दी छलांग, मां समेत दो बच्चों की मौत

दमोह। एक निर्दयी मां ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरे गांव में मातम छा गया। हृदयविदारक यह घटना मध्यप्रदेश के दमोह जिले अंतर्गत पथरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव से सामने आई है। यहां मंगलवार की सुबह एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेक दिया और फिर खुद भी कुंए में कूद गई। इस हादसे में महिला और उसके दो छोटे बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटी को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना पर पहुची पथरिया थाना की पुलिस ने गर्म कायम करके मामले की जांच कर रही है।

बच्ची की आवाज सुनकर पहुचे ग्रामीण

बताया जा रहा है कि सुबह के समय गांव के लोग प्रभात फेरी के लिए निकले थें। कुंए से बच्ची की आवाज आ रही थी। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने कुंए में देखा तो वहां का नजारा देख कर दंग रह गए। वे समय गंवाए बिना कुंए के अंदर मौजूद लोगो को बाहर निकाले। जिसमें महिला की बड़ी बेटी की जान तो बच गई जबकि महिला समेत उसकी दे बच्चों को डॉक्टरों ने परीक्षण के मृत घोषित कर दिए।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मंजू पत्नी निजाम सिंह गौड़, उसकी चार वर्षीय बेटी अन्नू और तीन वर्षीय बेटे अनुज सिंह गौड़ के रूप में हुई है। घटना में महिला की पांच वर्षीय बेटी आरुषि को ग्रामीणों ने कुएं से जीवित बाहर निकालें है। आरूषि ने घटना के सबंध में बताया कि उसकी मां ने पहले सभी तीनों लोगों को कुंए में धकेल दिया था और फिर खुद भी पानी में कूद गई। मृतिका पति पेश से मजदूर है।

Exit mobile version