Site iconSite icon SHABD SANCHI

दिल्ली के लाल किला में मध्यप्रदेश की झलक, पीएम मोदी ने किया तारीफ

नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य और इससे जुड़ी प्रदर्शनिया आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम में युगपुरुष सम्राट विक्रमादित्य का शासनकाल, जनकल्याण, सुशासन और सांस्कृतिक की झलक दिखाई जा रही है। महोत्सव के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा और वैभव को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथी उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत समेत अन्य अतिथी हिस्सा ले रहे है।

पीएम मोदी ने किया तारीफ

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि मुझे खुशी है कि मध्यप्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा और वैभव को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संदेश में लिखा है कि युगपुरुष सम्राट विक्रमादित्य का शासनकाल जनकल्याण, सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए जाना जाता है। वह भारत की न्यायप्रिय और लोक कल्याणकारी नेतृत्व परंपरा के प्रतीक थे। उन्होंने साहित्य, कला और विज्ञान को जिस रूप में प्रोत्साहित किया, वह आज भी हमारे लिए आदर्श है। उनके काल की विक्रम संवत परंपरा आज भी भारतीय संस्कृति की पहचान है। सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य और प्रदर्शनी का महत्व एक सांस्कृतिक आयोजन से कहीं अधिक है।

Exit mobile version