Site iconSite icon SHABD SANCHI

बस में सफर के दौरान हादसे में युवती का हाथ कटकर अलग हो गया

accidentaccident

accident

A girl’s hand got cut off in an accident while travelling in a bus: बस में सफर कर रही युवती को छोटी सी लापरवाही उसकी जिंदगी पर भरी पड़ गई। वह खिड़की से हाथ निकालकर बैठी थी, सामने से आ रहे हाइवा की चपेट में आने से हाथ कटकर अलग हो गया। जानकारी के अनुसार, मनेन्द्रगढ़ से सीधी जा रही बस में 22 वर्षीय शिवानी उपाध्याय अपने परिवार के साथ नाना के घर पटपरा जा रही थी। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही बस ब्यौहारी के गूरा घाटी पहुंची तो युवती ने हाथ खिडक़ी से बाहर निकाल लिया।

इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहा हाइवा बस को टक्कर मारते हुए सटकर निकला, जिसकी चपेट में आने से युवती का हाथ कटकर अलग हो गया। हादसे में घायल युवती की बहन रिद्धी उपाध्याय व बस चालक को भी चोट आई है, जिसका उपचार जारी है। हादसे के बाद तत्काल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया। सांयकाल करीब चार बजे परिजन युवती के साथ उसका कटा हाथ लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उपचार के लिए जबलपुर लेकर गए।

Exit mobile version