Site iconSite icon SHABD SANCHI

मऊगंज में खौलते हुए दूध से झुलसे चार साल के मासूम बच्चे की मौत

SGMHSGMH

SGMH

A four-year-old innocent child died after getting burnt by boiling milk in Mauganj: मऊगंज जिले के नईगढ़ थाना क्षेत्र के भलुहा गांव में गर्म दूध से जलने के कारण गंभीर रूप से घायल बच्चे ने पांच दिन बाद दम तोड़ दिया। बुरी तरह से झुलसे बच्चे को उपचार के लिए रीवा के संजय घागर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पांच दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे मासूम की सोमवार को मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक 27 जून की दोपहर चार साल का मासूम कृष्ण केवट अपने घर के अंदर खेल रहा था। जबकि उसकी मां पास ही दूसरे घर गई हुई थी, इस दौरान बच्चा खौलते दूध में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। जानकारी होने के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Exit mobile version