Site icon SHABD SANCHI

भारत की धरती पर पहली बार होगा विदेशी क्रिकेट का मुकाबला, पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया की टी-20 बीबीएल का ऐलान

बीबीएल। भारत की धरती पर पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का महामुकाबला होगा। भारत के आईपीएल की तर्ज पर होने वाला यह ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग मैच है। ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश लीग यानि की बीबीएल का ओपनिंग मैच भारत में खेला जाएगा। यह खेल आयोजन भारत के चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 12 दिसंबर को होगा।

पीएम मोदी ने किया ऐलान

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग मैच को लेकर पीएम मोदी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किए है। दरअसल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे थे। उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे।

क्या है बिग बैश लीग और क्यों है इतनी लोकप्रिय?

बिग बैश लीग यानी बीबीएल ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल टी-20 क्रिकेट लीग है. इसकी शुरुआत साल 2011 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की थी। इस लीग में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ियों के साथ दुनिया के कई बड़े विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेते है। बीबीएल का फॉर्मेट लीग स्टेज और नॉकआउट मुकाबलों पर आधारित है. तेज क्रिकेट, शानदार माहौल और मनोरंजन की वजह से यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीगों में गिनी जाती है। भारत में भी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी इस लीग को देखते हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों की टीमें हिस्सा लेती हैं। हर टीम अपने शहर का रिप्रेंजट करती हैं और पूरे सीजन में खिताब जीतने के लिए मुकाबला करती है।

मैच से जुड़ी मुख्य बातें:

Exit mobile version