Site icon SHABD SANCHI

बेंगलुरु से इंदौर आ रही प्लेन हैदराबाद हुई डायवर्ट, यात्रियों की बढ़ गई थी चिंता

इंदौर। बेंगलुरु से इंदौर के बीच उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को इमरजेंसी के चलते हैदराबाद डायवर्ट किया गया। जिससे इंदौर आ रहे यात्रियों का सफर तय समय से तकरीबन दो घंटे विलंब से पूरा हुआ। जानकारी के तहत यह विमान सुबह 7.30 बजे बेंगलुरु से रवाना हुआ था। विमान 9.25 बजे इंदौर पहुंचता है, लेकिन रूट डायवर्ट के बाद हैदराबाद एयर पोर्ट पर उतारा गया।

यात्री की तबियत बिगड़ जाने से लिया गया निणर्य

जो जानकारी आ रही है उसके तहत यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद विमान को डायवर्ट करने की जानकारी हैदराबाद के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को तत्काल दी गई। इसके बाद विमान को हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतारने की प्रक्रिया पूरी की गई। सुबह 8.41 बजे विमान की लैंडिंग हुई।इस तरह बेंगलुरु से इंदौर आ रही उड़ान को बीच रास्ते अपना निर्धारित मार्ग बदलना पड़ा। विमान को हैदराबाद उतारने का फैसला यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद लिया गया।

देरी से रवाना हुआ चंडीगढ़

बेंगलुरु से उड़ान भरने वाले विमान के देरी से इंदौर पहुचने के कारण चंड़ीगढ़ के यात्रियों को भी समस्या आई और वे तकरीबन दो घंटे तक इंदौर एयरपोर्ट पर विमान का इंतजार करते रहें। दरअसल यह विमान सुबह 7.30 बजे बेंगलुरु से रवाना होता है और 9.25 बजे इंदौर पहुचता है। इस विमान को सुबह 10 बजे इंदौर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होना था। हैदराबाद में विमान उतरने के कारण जंहा बेंगलुरू से इंदौर आ रहे यात्री विलंम्ब से पहुचे वही चंडीगढ़ जाने वाले यात्री देरी से रवाना हुए।

Exit mobile version