Site iconSite icon SHABD SANCHI

लॉ कॉलेज के क्लास रूम में छात्रा की गोली मारकर हत्या फिर छात्र ने खुद पर किया फायर, मचा हड़कम्प

पंजाब। हत्या और सुसाइड का एक सनसनी खेज मामला सोमवार को पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज से सामने आ रहा है। यहां छात्र ने क्लासरूम में घुसकर टेबिल पर बैठी छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इस सनसनी खेज घटना से न सिर्फ क्लासरूम में बल्कि कॉलेज में हड़कंप मच गया। घटना के बाद छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागते हुए नजर आए। बताया जा रहा है सुबह तकरीबन 9 बजे यह वारदात हुई है और उस समय क्लास में पढ़ाई शुरू नही हुई थी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिए।

फर्स्ट ईयर की थी स्टूडेंट

मृतिका छात्रा की पहचान 20 वर्षीय संदीप कौर के रूप में की गई है। वह लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी, जबकि आरोपी छात्र तरनतारन का अभिराज सिंह है, वह भी छात्रा के साथ पढ़ता था। सूचना पर पहुची पुलिस लॉ कॉलेज को सील कर दिया है एवं हत्या समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

जानकारी के तहत क्लास रूप में पहुचा अविराज पहले छात्रा से कुछ बात किए और फिर उस पर गोली चला दिया। जिससे छात्रा सीट पर गिर गई। वही छात्र पीछे मुड़ा और दुबारा गन का लोड कर अपने सिर पर गोली चला दिया। जिससे वह क्लास रूप में गिर गया। यह पूरी घटना क्लास रूम में लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गई और अब घटना का वीडियों सामने आ रहा है। जिसमें छात्र घटना को अंजाम देते हुए साफ दिख रहा है।

एक तरफा प्यार का हो सकता है मामला

जिस तरह से छात्र ने पहले छात्रा को गोली मारी और फिद खुद पर फायर कर दिया। इसे मामला एकतरफा प्यार से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस को शक है कि युवक ने वेलेंटाइन वीक में छात्रा को प्रपोज किया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। जब छात्रा राजी नहीं हुई तो उसने इस वारदात को ही अंजाम दे दिया, बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पहुचे छात्रों के परिजनों का आरोप रहा कि कॉलेज में किसी भी तरह की सुरक्षा नही है। क्लास रूम के अंदर छात्र गन लेकर पहुच गया, अगर जांच की जाती तो वह गन लेकर अंदर कैसे जा पाता। वही पुलिस गन की जांच कर रही है कि उक्त गन लाइंसेंसी है या फिर छात्र अवैध गन लेकर कॉलेज पहुचा था।

Exit mobile version