Site iconSite icon SHABD SANCHI

मुख्यमंत्री से फरियाद करने पहुचा किसान परिवार को किया बाहर, खा लिया जहर, मचा हड़कम्प

टीकमगढ़। जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिसर में आयोजित जन विश्वास कार्यक्रम के दौरान तब हड़कंप मच गया। जब मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी फरियाद करने पहुंचे एक किसान ने कार्यक्रम स्थल के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस कर्मियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है।

कार्यक्रम में रोकने का आरोप

वार्ड-1 पुरानी टेहरी निवासी सचेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी राधा और बेटी के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। आरोप है कि पुलिस ने उसे काफी देर तक कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया। इसके बाद आक्रोशित होकर बाहर निकले सचेंद्र ने सड़क पर संदिग्ध जहरीला पदार्थ खा लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे ऑटो से जिला अस्पताल ले गए।

पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप

सचेंद्र की पत्नी राधा कुशवाहा ने बताया कि टीकमगढ़ किला क्षेत्र में उनकी 1.096 एकड़ पैतृक भूमि है, जिस पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। परिवार ने मकान पर 5 लाख रुपये का लोन लिया है। बैंक की किश्तों और कर्जदारों के दबाव के चलते परिवार जमीन बेचकर कर्ज चुकाना चाहता है।

सीमांकन नहीं होने से परेशानी

राधा के अनुसार, जमीन के सीमांकन के लिए कई बार आवेदन देने के बावजूद पटवारी सीमांकन नहीं कर रहा है। इसी मामले में परिवार मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने पहुंचा था। उसे उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या को बताऐगे और उन्हे न्याय मिलेगा। उनका आरोप है कि उन्हे मुख्यमंत्री से नही मिलने दिया गया और कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया। ऐसे में उनके लिए मौत ही एक रास्ता रह गया।

Exit mobile version