Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में तिलकोत्सव से लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, एक की मौत

accidentaccident

accident

A family returning from Tilkotsav in Rewa became a victim of an accident: रीवा में तिलकोत्सव से लौट रहा दुल्हन का परिवार हादसे का शिकार हो गया, जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकुरा के समीप बीती देर रात हुए इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए . जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है .

घायलों का उपचार संजय गांधी अस्पताल में कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र से रविवार की रात रीवा के ग्राम सुनौरा बाईपास में तिलक लेकर गए थे . जहां कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात करीब 2 बजे सभी लोग वापस गांव जा रहे थे . इसी दौरान रघुनाथगंज के समीप ग्राम टिकुरा में सामने से आ रहे ट्रेलर से बुलेरो की टक्कर हो गई . इस सड़क हादसे में बीएसएफ के जवान तेजली पटेल की मृत्यु हो गई, जबकि वाहन में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं . जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है .

Exit mobile version