Site icon SHABD SANCHI

मऊगंज में नशे में धुत पिकअप चालक ने महिला मजदूर को बेरहमी से कुचला, मौके पर मौत

A drunk pickup driver brutally crushed a female labourer in Mauganj

A drunk pickup driver brutally crushed a female labourer in Mauganj.

A drunk pickup driver brutally crushed a female labourer in Mauganj: मऊगंज जिले के नईगढ़ी कस्बे में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित पिकअप ने खेत जा रही महिला मजदूर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि चालक नशे में था और उसने जानबूझकर वाहन को बैक करके महिला पर चढ़ाया।

गेहूं काटने जा रही थी महिला, रास्ते में मिला काल
मृतका की पहचान नईगढ़ी के वार्ड क्रमांक 14 निवासी शकुंतला आदिवासी के रूप में हुई है। रविवार सुबह शकुंतला अन्य साथी महिलाओं के साथ गेहूं की कटाई के लिए खेत की ओर पैदल जा रही थीं। जैसे ही वे नईगढ़ी किला के पास पहुँचीं, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप काल बनकर आई।

नशे में था ड्राइवर
घटना के समय मौजूद अनीता कोल और सुमन कोल ने बताया कि पिकअप चालक और उसका साथी पूरी तरह नशे में धुत्त थे। शकुंतला ने पिकअप को अपनी ओर आता देख जान बचाने के लिए पास के एक चबूतरे पर चढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन चालक ने कथित तौर पर वाहन को बैक किया और उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई और इलाके में तनाव
हादसे की सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप को जब्त कर लिया गया है और मर्ग कायम कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version