Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में तेज रफ्तार ऑटो पलटने से दर्जनभर श्रमिक घायल

accidentaccident

accident

A dozen workers were injured when a speeding auto overturned in Rewa: सतना जिले के रामपुर बघेलान से बुधवार सुबह मजदूरी करने रीवा आ रहे ऑटो में सवार दर्जन भर लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में घायल धर्मेश केवट ने बताया कि सभी श्रमिक सुबह ऑटो में सवार होकर रामपुर बघेलान से मजदूरी करने रीवा आ रहे थे। ऑटो जब रीवा शहर के चोरहटा थाना के समीप पहुंचा, तभी सामने से अचानक बैल आ जाने से ऑटो अनियंत्रित हो गया और पलट गया। जिससे ऑटो में सवार दर्जन भर महिला और पुरुष घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Exit mobile version